ट्रक से टकराई पंजाब सशस्त्र पुलिस बस, 3 मरे, 10 घायल, हालत गम्भीर

By: Shilpa Wed, 17 Jan 2024 3:18:21

ट्रक से टकराई पंजाब सशस्त्र पुलिस बस, 3 मरे, 10 घायल, हालत गम्भीर

पंजाब में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पंजाब सशस्त्र पुलिस बस और एक ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन पुलिसकर्मी की जान चली गई। वहीं इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं, इनमें में कुछ घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। यह घटना होशियारपुर मुकेरियां में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15-20 पुलिसकर्मियों से भरी एक बस जालंधर पीएपी सेंटर से गुरदासपुर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 पुलिस कर्मचारियों की मौके पर मौत

मुकेरियां पुलिस स्टेशन प्रभारी जोगिंदर सिंह के अनुसार, आज होशियारपुर मुकेरियां में पंजाब सशस्त्र पुलिस की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। सड़क के किनारे पर एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में 3 पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल और एक और पुलिसकर्मी की जान चली गई है। वहीं, करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com